coal_india

Coal India : कामगारों को 10 दिनों के अंतराल पर मिलेगी दोहरी खुशी, ये वजह

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

Coal India : मध्य प्रदेश। जबलपुर हाई कोर्ट के डबल बेंच के 11वें वेतन समझौते के अनुसार वेतन देने के अंतरिम आदेश बाद कोयला कामगारों को सितंबर, 2023 महीने का पेमेंट मिलने लगा है। कोल इंडिया की कई सहायक कंपनियों ने पेमेंट कल ही कर दिया। यह राशि कामगारों के बैंक अकाउंट में आ गई है।

जानकारी हो कि वेतन समझौते में सुनवाई के लिए जबलपुर हाई कोर्ट के डबल बेंच में 9 अक्टूबर को सुनवाई हुई। वेतन समझौते के पक्ष में दी गई दलील सुनने के बाद कोर्ट ने बढ़ा हुआ पेमेंट करने का अंतरिम आदेश दिया।

बतातें चलें कि कोल इंडिया के अधिकारियों ने कामगारों के वेतन समझौते को जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसपर रोक लगाने की मांग की थी। कहा था कि इसमें डीपीई की मंजूरी नहीं ली गई है। बीते 29 अगस्त, 2023 को अंतिम सुनवाई के बाद जबलपुर हाई कोर्ट की सिलंग बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान यूनियन की ओर से एचएमएस के नाथूलाल पांडेय ने दलील दी थी।

जबलपुर हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने फैसला सुनाते हुए 11वों वेतन समझौते के 22 जून, 2023 के कोल मंत्रालय द्वारा जारी अप्रूवल ऑर्डर को रद्द कर दिया। इस मामले पर निर्णय लेने के लिए डीपीई के पास भेजने का आदेश दिया है। उसपर 60 दिनों में निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

कोर्ट का आदेश आने के बाद कोल इंडिया ने पेमेंट पर रोक लगा दिया था। जानकारी के अनुसार एनसीएल के लगभग सभी प्रोजेक्‍ट में पेमेंट हो गया है। कोर्ट का आदेश आने के बाद से ही पेमेंट शुरू हो गया था। सीसीएल, ईसीएल सहित कई कंपनियों में आज यानी 10 अक्‍टूबर को पेमेंट होना है।

बतातें चलें कि कामगारों के बोनस पर 8 अक्‍टूबर को फैसला हुआ है। इस साल 85 हजार रुपये बोनस मिलना है। इसका भुगतान 21 अक्‍टूबर या इससे पहले करना है। इस हिसाब से पेमेंट मिलने के 10 दिनों के अंतराल में कामगारों के अकाउंट में बोनस की राशि भी आएगी। यानी उन्‍हें दोहरी खुशी मिलेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।