रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 2014 में शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि स्वच्छ भारत के द्वारा देश में महात्मा गांधी की जयंती पर हम उन्हें अपनी सर्वोच्च श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए रांची कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट के पास डस्टबिन का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। राहगीरों को यह भी बताया गया कि रास्ते में चलते हुए खाकर गंदगी को नहीं फेंके। डस्टबिन में डालकर उचित स्थान पर इसका निष्पादन करें।
इस कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक सरावगी थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष मनीष लोघा, अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अखिल टिकमानी, शरद दरगढ़, अंशु भारती की सहभागिता रही। यह जानकारी प्रवक्ता रमन बगड़िया ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।