केले की खेती देखकर हुई प्रभावित केंद्र सरकार की अपर सचिव निधि खरे

कृषि झारखंड
Spread the love

  • कांके के प्रगतिशिल किसान सुखदेव उरांव से मिली

रांची। भारत सरकार की उपभोक्ता मामले विभाग खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अपर सचिव निधि खरे शनिवार को रांची जिले के कांके प्रखंड स्थित रेंडो करमटोली के प्रगतिशील किसान सुखदेव उरांव से मिली। इस दौरान उन्होंने सुक्ष्म सिंचाई के माध्यम से ड्रीप एरीगेशन और प्लास्टिक मल्चिंग विधि से केले की खेती का निरीक्षण किया।

प्रगतिशील किसान सुखदेव उरांव के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा 2019 में  कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों का दल के साथ उन्हें इजराइल भेजा गया था। इजरायली तकनिकी अपनाकर उन्होंने 10 एकड़ भूमि पर केले की खेती शुरु किया है।

निरीक्षण के क्रम में निधि खरे रेंडो करमटोली गांव में उन्नत खेती देखकर काफी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि दूसरे की मजदूरी करने से अच्छा कृषि कार्य को स्वरोजगार के माध्यम से जीवन स्तर को बेहतर किया जा सकता है। झारखंड में सुक्ष्म सिंचाई से 90 प्रतिशत पानी की बचत होती है। इस अवसर पर अधिकारियों ने गांव के दर्जनों किसानों और ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, सीजीडब्‍ल्‍यूबी के वैज्ञानिक सुधांशु कुमार मोहंती, उपविकास आयुक्त दिनेश यादव, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आर भारद्वाज, तकनीकी विशेषज्ञ मणिमला खलखो, बीडीओ शिलवंत भट्ट, बीटीएम बिंदू कुजूर, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो, मुखिया लक्ष्मी देवी सहित चुट्टू पंचायत के दर्जनों किसान उपस्थित थे।