लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने अजय आलोक और प्रत्यूष कंठ को बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय टीम का विस्तार करते हुए अजय आलोक और प्रत्यूष कंठ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के अजय आलोक और दिल्ली के प्रत्यूष कंठ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

यहां बता दें कि, अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आलाकमान लगातार अपनी मीडिया टीम का विस्तार करने में लगा हुआ है।