CCL : बढ़ता जा रहा है संडे और पीएचडी में कटौती पर बवाल, 8 नवंबर को धरना

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल (CCL) में संडे और पीएचडी कटौती पर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर मगध परियोजना में रविवार को धरना-प्रदर्शन हुआ। अब एनके क्षेत्र के डकरा में आंदोलन की तैयारी हो गई है। इसे लेकर श्रमिक संगठनों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। मांगों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 8 नवंबर को धरना देने की सूचना दी है।

श्रमिक संगठनों ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रबंधन का मजदूरों के कार्य के प्रति उदासीन रवैया, झूठे आश्वासन और यूनियन की बिना सहमति के मनमाने तरीके से कार्य करने के चलते उत्पन्न अराजक स्थिति को देखते हुए क्षेत्र मे कार्यरत केंद्रीय श्रम संगठनों की एक अति आवश्यक बैठक डकरा में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनके प्रबंधन के समक्ष मांगों को रखा जाय, जो क्षेत्र एवं मजदूरों के लिए अतिआवश्यक है।

यूनियन ने कहा कि मांगों पर अविलम्ब विचार कर समाधान किया जाय। अगर उक्त मांगों पर विचार कर एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं किया जाता है तो सभी केंद्रीय श्रम संगठन 8 नवंबर, 2023 को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। इसके वावजूद भी मांगों पर सकारात्क पहल कर समाधान नहीं होने पर पूरे क्षेत्र में क्रमबद्ध उग्र आंदोलन होगा।

ये हैं मांगें

  • संडे एवं पीएचडी में कोई कटौती नहीं की जाय। संडे पूर्व की भांति बिना शर्त चलाया जाय।
  • मजदूरों के कल्याण एवं अन्य मद मे वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में मिले और खर्च का एक्शन प्लान के साथ पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाय। इसे भी स्पष्ट किया जाय कि जो भी कार्य किया गया है, उसके लिए कल्याण समिति की बैठक कर प्राथमिकता तय की गई थी।
  • वार्षिक रख रखाव (AMC) का कार्य पूरे क्षेत्र में कहां-कहा चल रहा है। कार्य की गुणवता को दर्शाते हुए प्राक्कलन सहित पूरा विवरण लिखित दी जाए। जो AMG का कार्य सम्पन्न भी हो गया है, उसके विपत्र भुगतान यूनियन के संयुक्त निरीक्षण के बाद किया जाय।
  • अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट (2023-24) में खर्च के लिए कितना फंड आया है। इसकी पूर्ण जानकारी खर्च के साथ दी जाय।
  • मजदूरों के आवास की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य निर्बाध रूप से किया जाय। फंड की अनुउपलब्धता दर्शाकर कार्य को बाधित नहीं किया जाय।
  • मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी योग्य मजदूरों की पदोन्नति कोल इंडिया के स्‍थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर करना सुनिश्चिता किया जाय। एक भी योग्य मजदूर छूटना नही चाहिए।
  • केडीएच पी ओ कार्यालय से होकर मोनेट के सामने से होते हुए रोहिणी एवं पूर्णाडीह जाने वाली सड़क को की अविलम्ब मरम्मत कराते हुए प्रदूषण मुक्त कराया जाय।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।