- प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर सरना समिति के सदस्यों को बताया सरकारी निर्देश
रांची। प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर रांची उपायुक्त छवि रंजन ने सरना समिति और सदस्यों को सरकारी निर्देश की जानकारी दी है। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे और 60 साल से उपर के बुजुर्ग जुलूस में शामिल नहीं हो, इस पर ध्यान दें। कुछ ऐसा करें कि देश दुनिया में सकारात्मक संदेश जाये।
रांची एसडीओ ने सरकारी गाइडलाइंस की जानकारी दी। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के 100-100 की संख्या में निकलने, शाम छह बजे तक धार्मिक जुलूस को खत्म करने की जानकारी दी गयी। समिति के सदस्यों के बताया गया कि जहां पर सभी ग्रुप का मिलान होगा, वहां श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या एक हजार से अधिक नहीं होनी चाहिये।
वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विधि व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। प्रकृति से जुड़ाव कल भी जरूरी था, आज भी है। आने वाले समय में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। साइंस टेक्नॉलॉजी से सुविधाएं बढ़ सकती है, लेकिन मानव का अस्तित्व प्रकृति से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से सीख लेते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन आवश्यक है।