विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां गांव में मां भवानी संघ के तत्वावधान में बुधवार की रात भक्ति जागरण सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा, प्रमुख सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकु पांडेय, पूजा समिति अध्यक्ष सह सेवानिवृत शिक्षक शिव प्रसाद राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूजा समिति सचिव रिंकू सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण कर, तिलक कर शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश कुमार पासवान ने किया। भक्ति जागरण सह रंगारंग कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय, हेमा पांडेय व गायक अभिमन्यु सिंह क्रांति व शक्तिमान ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों का बौछार कर दिया।
गायन कार्यक्रम से पहले पंचायत की उपमुखिया निर्मला देवी ने रंगमंच पर पहुंचकर गायिका निशा उपाध्याय व हेमा पांडेय का स्वागत किया। भक्ति जागरण कार्यक्रम मध्य रात्रि के बाद रंगारंग कार्यक्रम में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में रंगमंच पर चार नर्तकियों ने ऐसा ठुमका लगाया कि दर्शकों में नया जोश आ गया। सभी मदहोश हो गए। झूमने को विवश हो गए। दर्शकों ने रातभर रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया।
मौके पर एसआई जित्येन्द्र सिंह, प्रबल कुमार महतो, सिपाही शम्भू राम, सत्येंद्र प्रजापति, अखिलेश राम, संयोजक शम्भूनाथ राम, पूजा समिति उपाध्यक्ष अरुण कुमार राम, प्राथमिक विद्यालय सबुआं के प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिव कुमार चौबे उर्फ बब्लू चौबे, धीरेंद्र कुमार, शिक्षक नंदकिशोर राम, मुकेश प्रजापति, संजय प्रजापति, बीरेंद्र प्रजापति, बिपुल सिंह, राहुल सिंह, वकील ठाकुर, पीकू पासवान, कमलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों के अलावे हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।