कांडी प्रखंड मुख्यालय के पास खुला आरोग्यम हॉस्पिटल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मंगलवार को आरोग्यम हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी ने पूजा-पाठ कर विधिवत उसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छोटे जगहों पर इस प्रकार का अस्पताल होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होती है। यह अस्पताल सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

अस्पताल के संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यहां अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सभी रोगों का इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल में लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस अस्पताल में डॉ बबन दुबे, डॉ उपेन्द्र वर्मा और कुंदन कुमार यादव लोगों का इलाज करेंगे।

डॉ बबन दुबे ने बताया कि यहां लोगों का उचित खर्च पर इलाज होगा। ऑक्सीजन व जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। महिलाओं का प्रसव व माइनर ऑपरेशन और छोटे बच्चों के लिए नेमुलाइजर की भी सुविधा होगी।

मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, भाजपा नेता ब्रजेन्द्र पाठक, विनोद चौधरी, पूर्व मुखिया गोरख मेहता, सतेन्द्र पासवान, विनोद कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।