indian-railway

रांची से होकर चलेगी विशाखपट्टणम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइम और रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने विशाखापटनम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय‍ लिया है। यह ट्रेन रांची से होकर चलेगी। इसका टाइम टेबल और रूट जारी कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 08588 विशाखपट्टणम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय साप्ताहिक स्पेशल (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ 6 सितंबर से यात्रा प्रारम्भ 25 अक्‍टूबर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को विशाखपट्टणम से प्रस्थान करेगी। इस दौरान कुल 8 ट्रिप चलेगी।

इस ट्रेन का विशाखपट्टणम प्रस्थान (बुधवार) 12.30 बजे, रायगड़ा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, सम्बलपुर आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, राऊरकेला आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, हटिया आगमन 02.35 बजे प्रस्थान 02.40 बजे, रांची आगमन 02.55 बजे प्रस्थान 03.00 बजे, मुरी आगमन 03.55 बजे प्रस्थान 04.00 बजे, बरकाकाना आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन (गुरुवार) 13.30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08587 पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखपट्टणम साप्ताहिक स्पेशल (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ 7 सितंबर, 2023 से यात्रा प्रारम्भ 26 अक्‍टूबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान करेगी। इस दौरान कुल 8 ट्रिप चलेगी।

इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान (गुरुवार) 19.10 बजे, गढ़वा रोड़ आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, बरकाकाना आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:20 बजे, मुरी आगमन 04.20 बजे प्रस्थान 04.25 बजे, रांची आगमन 05.15 बजे प्रस्थान 05.20 बजे, हटिया आगमन 05.35 बजे प्रस्थान 05.40 बजे, राऊरकेला आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, सम्बलपुर आगमन 11:00 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, रायगड़ा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे एवं विशाखपट्टणम आगमन (शुक्रवार) 20.30 बजे।

इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच यानी कुल 20 कोच होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।