कल सुबह 11.50 बजे, फिर थम जाएगी दुनियां की सांसें, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

आंध्र प्रदेश। कल यानी 2 सितंबर की सुबह 11.30 बजे फिर दुनियां भर के लोगों की सांसें थम जाएगी। इसकी तैयारी हो गई है। काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।

दरअसल, भारत का पहला सौर मिशन (आदित्य-L1 मिशन) 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च होने वाला है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च से पहले तिरूपति जिले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि आज से आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू हो रहा है। यह कल सुबह 11.50 बजे के आसपास लॉन्च होगा। आदित्य L1 उपग्रह सूर्य का अध्ययन करने के लिए है। L1 बिंदु तक पहुंचने में इसे 125 दिन लगेंगे।

इसरो प्रमुख ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण लॉन्च है। हमने अभी तक चंद्रयान-4 को लेकर फैसला नहीं किया है, हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। आदित्य L1 के बाद हमारा अगला प्रक्षेपण गगनयान अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।