Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 9 सितंबर, 2023

मेष

मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। शान्त स्वभाव का प्रयास करें। जीवनसाथी पर शक न करें। आलस हावी रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने नहीं दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन

प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क

दिन उत्तम रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। काम करने के तरीकों को बदलें नहीं तो भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता मानसिक तनाव दे सकती है।

सिंह

दिन बढ़िया रहेगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

कन्या

दिन अनुकूल रहेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जो शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करें।

तुला

दिन उपयुक्त है। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

वृश्चिक

दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

धनु

रोजगार के योग प्रबल हैं। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में सबसे ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

मकर

दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। आंखें बंद करके किसी पर यकीन नहीं करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

कुंभ

दिन बढ़िया रहेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिला सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शौहरत बढ़ेगी। आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मीन

दिन अनुकूल रहेगा। रोजगार के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। चुगलखोरों से सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)