Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 1 सितंबर, 2023

मेष

दिन शानदार रहेगा। घर पर या काम पर की गयी मांगों को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आशावादी रहेंगे एवं संसाधनों के उपयोग में विश्वास बना रहेगा। अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा व सहयोग करोगे। स्वाथ्य में सुधार होगा।

वृष

आपका आविष्कारक और रचनात्मक दिमाग कुछ नया खोजने में मदद करेगा। यह प्रशंसा और पहचान दिलायेगी। अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं। स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

मिथुन

कुछ ना कुछ परेशानी है। इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। चिंता का हल मिलेगा। जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएं थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क

रोजगार में वृद्धि होगी। नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। धर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नशा से दूर रहें।

सिंह

योजना सफल व फलीभूत होंगी। रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते हैं। मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त अपने विवेक में रहते हैं। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रूप से समय सही होने में थोड़ा और समय लगेगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।

तुला

शुभ समाचार प्राप्त होगा। नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा। इरादों से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें। लाभ निश्चित है।

वृश्चिक

प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। आगे बढ़िए। निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। आंखे बंद करके सब पर विश्वास नहीं करें।

धनु

दिन मनोअनुकूल रहेगा। फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं। अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे। एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा। कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा नहीं करें।

मकर

मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन प्रतीक्षा करता है। कोई उचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें। निकट के किसी व्यक्ति की गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं। इससे उनके और निकट हो जाएंगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे। उन्हें समय दें। सेहत में सुधार होगा।

कुंभ

दिन सामान्य रहेगा। महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें। प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने। व्यस्त कार्य सूची पिता को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं। नशा से दूर रहें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)