Ranchi : नदी, तालाब, डैम के आसपास से हटाया जाएगा अतिक्रमण

झारखंड
Spread the love

  • टास्क फोर्स का किया गया गठन
  • अनाधिकृत संरचनाओं पर कार्रवाई 

Ranchi : रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र के विभिन्न जल स्रोतों के आसपास से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इन इलाकों से प्रदूषण रोकने और अतिक्रमण हटाने को लेकर टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है।

रांची उपायुक्त एवं नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न बैठक में बड़ा तालाब, हरमू नदी, हिनू नदी, कांके डैम और अन्य नदी / जलाश्यों के सीमाना से 15 मीटर के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी अनाधिकृत भवनों को चिन्हित कि‍या जाएगा। इसे हटाने की कार्रवाई के लिए संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

इस तारीख को हटेगा अतिक्रमण

नदीवार अनुसूचि के साथ सभी टीम को निर्धारित तिथि के अनुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

हरमू नदी के आसपास से अंचलाधिकारी हेहल की अध्यक्षता में 12 सितंबर, 2023 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी।

हिनू नदी के आसपास से अंचलाधिकारी अरगोड़ा की अध्यक्षता में 13 सितंबर से  14 सितंबर, 2023 तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी।

कांके डैम के आसपास से अंचलाधिकारी हेहल की अध्यक्षता में 15 सितंबर से 16 सितंबर, 2023 तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी।

अनाधिकृत संरचना हटाई जाएगी

उपरोक्त गठित टीम को उनके दायित्व के अनुसार संयुक्त रूप से वैसे सभी अनाधिकृत संरचना जो कि‍ नदी के सीमाना से 15 मीटर के अन्तर्गत है, उसे हटाने की कार्रवाई करेंगी। अनाधिकृत संरचना को हटाने के लिए उपयोग में आने वाले मशीन उपकरण को रांची नगर निगम ॥ द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।