train

टूंडला स्‍टेशन पर रुकेगी नीलांचल एक्सप्रेस, ये है टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। टूंडला स्टेशन पर पुरी-आनंदविहार-टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (वाया–मुरी) रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12875/12876 पुरी– आनंदविहार टर्मिनल–पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन (वाया–मुरी) का प्रयागराज मंडल के टूंडला स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव करने का निर्णय लिया है। यात्रा प्रारम्भ 17 सितंबर, 2023 से यह शुरू होगा।

ट्रेन संख्या 12875 पुरी–आनंदविहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन (वाया–मुरी) का टूंडला स्टेशन पर 18 सितंबर, 2023 से आगमन 18:10 बजे एवं प्रस्थान 18:12 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 12876 आनंदविहार टर्मिनल–पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन (वाया–मुरी) का टूंडला स्टेशन पर 17 सितंबर, 2023 से आगमन 10:20 बजे एवं प्रस्थान 10:22 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।