पटना। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में तीज महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में अतिथि के तौर पर मिसेज बिहार ज्योति दास, रूपाली दास टुंपा, राकेश कुमार, आनंद सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, विक्की कुमारी, प्रवीण कुमार बादल उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगायी। तीज की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि तीज को महिलाओं का त्योहार कहा जाता है। यह विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। वे अपने पतियों की भलाई, दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। तीज के त्योहार को हरितालिका तीज या कजली तीज भी कहा जाता है।
महोत्सव पर मेहंदी कंपटीशन का आयोजन भी किया गया। खुशबू कुमारी विजेता बनी। नेहा कुमारी दूसरे और पुष्पा कुमारी तीसरे नंबर पर रही। सभी अतिथियों को डिजाइन एंड डिजायर की ओर से आकर्षक उपहार दिये गये। डॉ नम्रता ने सभी महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी समेत अन्य श्रंगार की सामग्री दी।
मौके पर गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। राकेश कुमार, रूपाली दास टुंपा, आनंद सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा ने अपने गायन से मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर संस्कारशाला में सिलाई में प्रशिक्षित महिला और लड़कियों को सर्टिफिकेट दिये गये।
कार्यक्रम में नेहा परवीन, रंजीत ठाकुर, रीना देवी, लवली कुमारी, अंजली, पल्ल्वी, डिंपल, सुमन, काजल, अनीता, बबीता समेत संस्कारशाला के कई बच्चे भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।