Jharkhand Weather : 8 सितंबर को भारी बारिश, इन जिलों में प्रभाव

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्‍य रही। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 8 सितंबर को भारी बारिश होगी। इस असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 सितंबर को दी।

6 सितंबर से ये स्थिति

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात की आशंका

केंद्र के मुताबिक 6 से 8 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां भारी बारिश

राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 8 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला आदि जिलों में देखने को मिलेगा।