झारखंड के सीएम के काफिले पर हमले के प्रमुख अभियुक्‍त को मिली जमानत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का प्रमुख अभियुक्त भैरव सिंह को झारखंड हाई कोर्ट से 26 जुलाई को जमानत मिल गई। उसने रांची सिविल कोर्ट में 7 जनवरी, 2021 को सरेंडर कि‍या था। घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश जोर-शोर से कर रही थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

ज्ञात हो कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला झारखंड मंत्रालय से लौट रहा था। उसी वक्‍त झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज चौक के समीप उपद्रवियों के झुंड ने काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, रांची पुलिस ने सोरेन के काफिले का रूट डायवर्ट कर सुरक्षित मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया था।

काफिले को रोकने के मामले में रांची जिले के सुखदेवनगर और कोतवाली थाना प्रभारी को तत्‍कालीन डीजीपी एमवी राव ने सस्पेंड कर दिया था। रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से शो कॉज की मांगा गया था।