Jharkhand : नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए लड़की और महिलाओं को फंसाकर शोषण करता था सद्दाम, गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

गिरिडीह (Jharkhand)। नाम बदलकर सद्दाम हुसैन सोशल मीडिया के जरिए लड़की और महिलाओं को फंसाता था। उसका शोषण करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले का है।

गिरिडीह पुलिस ने सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। वह महिला और लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसाता था। फिर उनका शोषण करता था। उसने कई महिला और लड़कियों के साथ यह हरकत की थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार सद्दाम हुसैन नाम बदलकर सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाता था। महिला और लड़कियों से संपर्क कर उसे फंसाता था। अब तक आरोपी ने कई महिला और लड़कियों की जिंदगी खराब की है। सद्दाम शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं।

आरोपी ने सद्दाम ने हाल में एक महिला को अपने जाल में फंसाया था। उस महिला को एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां बुलाकर जबरन महिला की मांग में सिंदूर भर दिया था। इसके बाद उसका यौन शोषण किया था। इस दौरान आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीर उतार ली थी। वीडियो भी बना लिया था।

डीएसपी के मुताबिक सद्दाम कई महिला और युवतियों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। आरोपी ने कई शादियां भी की हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।