Jharkhand: धनबाद बम विस्फोट की मुख्य आरोपी गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रामगढ़। शुक्रवार को रामगढ़ पुलिस के सहयोग से झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची थाना अंतर्गत हुए बम विस्फोट कांड की मुख्य आरोपी गुड़िया देवी को धनबाद पुलिस ने रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

धनबाद पुलिस और रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर रामगढ़ से गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि करते हुए धनबाद के तोपचांची थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आठ जनवरी को बाजार में एक बाइक में डेटोनेटर लगाकर धमाका किया गया था।  इसमें 6 लोग घायल हो गए थे।

वारदात में विस्फोट करने वाला पिंटू वर्णवाल भी घायल हो गया था। पिंटू वर्णवाल ने इस साजिश में पत्नी गुड़िया देवी को भी पहले से शामिल कर रखा था।