Jharkhand : सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों की छुट्टी तारीख में बदलाव, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों की छुट्टी तारीख में बदलाव किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी स्‍कूलों के प्रभारी प्रधानाध्‍यापक, प्राचार्य सहित अन्‍य को दी है।

जारी आदेश में कहा गया है कि 12 जनवरी, 2023 को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों का वर्ष 2023 की अवकाश तालिका निर्गत की गई है। इसके क्रमांक 28 में सामान्य विद्यालयों के लिए 11 सितंबर, 2023 (सोमवार) और उर्दू विद्यालयों के लिए 10 सितंबर, 2023 (रविवार) को करमा पूजा का अवकाश घोषित है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की 6 सितंबर, 2023 की अधिसूचना के अनुसार वर्ष, 2023 में करमा पूजा 25 सितंबर, 2023 (सोमवार) को है। कार्यपालक आदेश के तहत उसी दिन अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त के आलोक में सभी सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित)/ निजी विद्यालय (प्रारंभिक) में 25 सितंबर, 2023 (सोमवार) को करमा पूजा का अवकाश घोषित किया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।