झारखंड चैंबर का चुनाव 23 सितंबर से रांची के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • नामांकन 11 से 13 सितंबर तक
  • नाम वापसी 14 सितंबर को होगा

रांची। झारखंड चैंबर के सत्र 2023-24 का चुनाव 23 और 24 सितंबर 2023 को होगा। इससे पहले वार्षिक आमसभा 22 सितंबर को रांची स्थित चैंबर भवन में होगी। कोल्हान, संताल परगना और कोयलांचल प्रमंडल में कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का मतदान एक साथ 23 सितंबर को होगा। इस क्षेत्र के चैंबर के सभी डायरेक्ट सदस्य अपने क्षेत्र में ही कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। उक्त जानकारी चैंबर भवन में मीडिया को चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने 1 सितंबर को दी।

चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि शेष तीन प्रमंडल (पलामू, साउथ छोटानागपुर और नॉर्थ छोटानागपुर) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव 24 सितंबर 2023 को रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में होगा। मतगणना 24 सितंबर को मतदान स्थल पर ही होगा।

केडिया ने बताया कि फेडरेशन के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए और तीन प्रमंडलों के सदस्यों की मांग पर ही इस बार के तीन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव रांची से बाहर के प्रमंडलों में कराया जा रहा है। तीन प्रमंडलों में 23 सितंबर को होनेवाला चुनाव सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैलट पेपर से होगा। सभी बैलट पेपर सील करके उसी दिन रांची ले आया जायेगा। सभी मतों की गिनती 24 सितंबर को की जायेगी। रांची में कार्यकारिणी समिति का चुनाव कंप्‍यूटर के माध्यम से होगा।

को-चेयरमेन पवन शर्मा ने अवगत कराया कि 11 से 13 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जायेगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 सितंबर को संध्या 4 बजे तक निर्धारित है। वर्तमान में चैंबर की सदस्यता संख्या 3798 है। इसमें 3534 आजीवन सदस्य, 169 जेनरल मेंबर, 83 सम्बद्ध संस्था, 2 पैट्रोन और 10 कॉरपोरेट सदस्य हैं। सम्बद्ध संस्थाओं को 2 वोट का अधिकार है। चैंबर चुनाव के लिए बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

शर्मा ने कहा कि इससे प्रदेश भर के उद्यमी समाज का महाजुटान एक साथ रांची में संभव हो सकेगा। मतदान स्थल पर व्यापारियों व उद्यमियों को अपनी कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल्स भी उपलब्ध कराये जायेंगे। स्टॉल्स के लिए ईच्छुक व्यापारी चुनाव समिति से संपर्क कर सकते हैं।

मौके पर चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल और प्रवक्ता ज्योति कुमारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।