प्रमोशन के बाद राज्य कर अपर आयुक्तों की पोस्टिंग, अतिरिक्‍त प्रभार भी मिला

झारखंड
Spread the love

रांची। वाणिज्य कर विभाग के 6 राज्य-कर संयुक्त आयुक्त को राज्य -कर अपर आयुक्त के पद पर प्रोन्नति दी गई है। प्रमोशन के बाद उनकी पोस्टिंग कर दी गई है। सभी को अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया है।

मोहम्मद गयासुद्दीन को राज्‍य–कर अपर आयुक्‍त (सिविल), हजारीबाग प्रमंडल के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। उन्‍हें धनबाद प्रंडल के राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (प्रशासन) का अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया है।

संजय कुमार प्रसाद को हजारीबाग प्रमंडल का राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (प्रशासन) बनाया गया है। उन्‍हें धनबाद प्रमंडल के राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (अपील) और संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (अपील) का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

श्रीमती डॉली मंजू भगत को राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (अपील), रांची प्रमंडल के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। उन्‍हें जमशेदपुर प्रमंडल के राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (अपील) का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

दिलीप कुमार मंडल-1 को संथाल परगना प्रमंडल का राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त्‍ के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। उन्‍हें धनबाद और संथाल परगना प्रमंडल के राज्‍य-कर संयुक्‍त आयुक्‍त (अंकेक्षण इकाई) का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

अखिलेश शर्मा को राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त, मुख्‍यालय के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। उन्‍हें रांची प्रमंडल के राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (प्रशासन) और राज्‍य कर संयुक्‍त आयुक्‍त (अंकेक्षण इकाई) रांची और हजारीबाग प्रमंडल का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

पारिजात मंजूल को राज्‍य-कर अपर आयुक्‍त (प्रशासन) जमशेदपुर प्रमंडल के पद पर पदस्‍थापित किया गया है। उन्‍हें राज्‍य कर संयुक्‍त आयुक्‍त (अंकेक्षण इकाई), जमशेदपुर प्रमंडल का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।