JCI का एक्‍सपो उत्‍सव 12 अक्‍टूबर से, डॉ संजय जैन बने मुख्य संयोजक

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई (JCI) का एक्‍सपो उत्‍सव इस साल 12 अक्‍टूबर से होगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में यह 16 अक्टूबर तक चलेगा। एक्‍सपो उत्‍सव के मुख्‍य संयोजक डॉ संजय जैन को बनाया गया है। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल और एक्सपो के मीडिया हेड सिद्धार्थ चौधरी ने दी।

एक्‍सपो की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष इस कन्ज्यूमर फेयर का 26वां संस्करण होगा। संस्था के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा कि हमारे लिए हर्ष की बात है कि इस वर्ष होने वाले एक्सपो उत्सव के मुख्य संयोजक डॉ संजय जैन बनाए गए हैं। वे वर्ष, 1996 से जेसीआई के सदस्य हैं। वर्ष, 2001 में संस्था के उपाध्यक्ष और वर्ष 2002 में सचिव भी रहे हैं।

डॉ जैन ने कहा कि एक्सपो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां सुई से लेकर कार तक मिलते हैं। इस वर्ष एक्सपो में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए इसे नए रूप में पेश कि‍या जाएगा। इसमें स्टार्टअप बिजनेस के लिए स्टार्टअप बाजार होगा। इस बार उद्यमिता पर ट्रेनिंग का आयोजन कि‍या जाएगा। युवाओं के लिए करियर ओरिएंटेशन का प्रोग्राम भी होगा।

सचिव तरुण अग्रवाल ने बताया कि‍ प्रतीक जैन, राहुल टिबड़ेवाल और सनी केडिया को एक्सपो उत्सव 2023 का उप संयोजक बनाया गया है।

एक्सपो में इस बार 300 से अधिक स्टॉल्स होंगे। जर्मन हैंगर, महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर, रियल एस्टेट के लिए अपना घर, फर्नीचर जोन, ऑटो जोन, फूड जोन एवं बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क भी होगा। स्टॉल बुकिंग शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।