ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह

शिक्षा झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हिंदी दिवस समारोह 14 सितंबर को मनाया गया। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना एवं हिंदी कविता के साथ हुई।

विद्यालय के हिंदी शिक्षक प्रिंस कुमार और संजय कुमार पांडेय ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को हिंदी से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया। कक्षा 11वीं की छात्रा मोनालिसा बेक ने भी हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने कहा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। हिंदी इस देश की मातृ भाषा, राज भाषा, राष्ट्र भाषा एवं संपर्क भाषा भी है। भारत के अधिकांश राज्यों के लोगों के द्वारा लिखी, पढ़ी एवं बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी कविताओं के विशेष योगदान की बात की याद दिलाते हुए हिंदी के महत्वपूर्ण लेखकों तथा कवियों की भूमिका को भी उजागर किया।

डॉ मेहता ने बताया कि आज पूरे विश्व अनेक विश्वविद्यालयों में हिंदी सिखाई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस बात को भी साझा किया कि भारतीय संविधान में हिंदी भाषा का उल्लेख अनुच्छेद 343 से 351 तक किया गया है। अतः हमें आवश्यक रूप से हिंदी को अपने पठन पाठन में शामिल करना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापन हिंदी डीडी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर रवि शेखर, हिंदी की शिक्षिका श्रीमती सिंपी कुमारी एवं श्रीमती मंजूश्री, छात्र छात्राएं तथा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।