सीएमपीडीआई में सीटू की गेट मीटिंग, कामगारों के मूल वेतन को लेकर किया ये दावा

झारखंड
Spread the love

रांची। सीटू से संबद्ध एनसीओईए की गेट मीटिंग रांची स्थित सीएमपीडीआई (मुख्यालय) परिसर में 25 सितंबर, 2023 को हुई। एनसीडब्ल्यूए-11 को अमान्य करार देने और 5 से 7 अक्टूबर को कोयला उद्योग में आहूत हड़ताल को सफल बनाने के लिए यह हुआ।

मौके पर कामगारों को सीटू के महामंत्री आरपी सिंह ने संबोधित किया। उन्‍होंने डीपीई की गाइडलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि कामगारों के मूल वेतन में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस मीटिंग में विनोद कुमार सिंह, राजेश सिन्हा, प्रलय भट्टाचार्यी, सुभाशीष बनर्जी, बरनाली बोनिक, जवाहर राय एवं सीटू के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।