गढ़वा के कई गांव में बिजली नहीं, सीएमडी तक बात पहुंचाई कांग्रेस नेता ने

झारखंड
Spread the love

विवेक कुमार चौबे

गढ़वा। आजादी के सात दशक बाद भी झारखंड के कई गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। लोग ढिबरी युग में जी रहे हैं। इसमें गढ़वा जिले के कई गांव भी शामिलि हैं। इसे लेकर युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने झारखंड उर्जा विभाग के सीएमडी अविनाश कुमार से मुलाकात की।

इस दौरान प्रभात कुमार दुबे ने उन्हें बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग की। कांग्रेसी युवा नेता ने बताया कि जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण आज भी दर्जनों गांवों में बिजली में उपलब्ध नहीं की जा सकी है।

दुबे ने बताया कि पखनाहा, कोदवड़िया, सेतो, बहेरवा, डेमा, ढ़बरिया सहित कई गांवों के लोग बिजली के बिना ढिबरी युग में ही जीने को मजबूर हैं। दुबे ने बताया कि सीएमडी ने उक्त सभी गांव और टोले में जल्द विद्युतिकरण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही विभागीय अधिकारि‍यों को इस कार्य के लिए निर्देशित भी किया है।