सम्‍मान समारोह में बोले पूर्व राज्‍यपाल, शिक्षक निष्पक्ष रूप से विद्यार्थियों का करें मार्गदर्शन

बिहार देश
Spread the love

पटना। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘नई दिशा परिवार’ के तत्वावधान में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में 3 सितंबर को संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने की।

समारोह का उद्घाटन सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा किया। उन्‍होंने कहा कि शिक्षक निष्पक्ष रूप से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। उन्हें समाज सेवा के कार्यों में भी भाग लेने के लिए उत्साहित करें। शिक्षक देश के निर्माता होते हैं। राष्ट्र के नवनिर्माण में उन्हें आगे आना होगा।

पूर्व कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को बदला जा सकता है। इसमें शिक्षकों की बड़ी भूमिका है। पूर्व मंत्री नन्दकिशोर यादव ने कहा कि देश को कैसी शिक्षा चाहिए, इस पर हमें सोचना होगा। नई शिक्षा नीति में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। लेखक डॉ ध्रुव कुमार ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों का रोल मॉडल बनना होगा। छात्रों को ज्ञानी बनने के साथ-साथ वे उन्हें विवेकशील भी बनाए।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘बिहार शिक्षा’ रत्न  सम्मान से 41 शिक्षको को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ (प्रो) सुधा सिन्हा, निशिकांत तिवारी, डॉ सुमन कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, आदित्य कुमार कश्यप, इन्द्रजीत सिन्हा, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, जॉन डिकोस्टा, कुमार पंकज सिन्हा, निशांत कुमार श्रीवास्तव, परितोष कुमार ,कृपा शंकर सिंह, डॉ कौशल कुमार, मुकेश ओझा, अभय कुमार अतुल, साहिल कुमार, अमित कुमार पाठक, स्वप्ना, रामानंद यादव, नागेन्द्र पंडित, संजीव शरण, सुबोध कुमार सिन्हा, कल्पना कुमारी, प्रभात सिन्हा, नितेश कुमार श्रीवास्तव, अभय कुमार, अंकित कुमार, एहसान अली अशरफ, प्रेम रंजन, प्रेम कुमार, मोहित कुमार, निरंजन, ए कुमार, विश्वजीत, डॉ राकेश रंजन, आशीष कुमार, राहुल कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नालंदा खुला विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ केसी सिन्हा, शशि‍ शेखर रस्तोगी, मुकेश वर्मा, ऋतु राज आदि ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल, उज्‍ज्‍वल राज, उजाला राज, सपना रानी, निशु, कौशल, शिबू, कमल नयन श्रीवास्तव, प्रिया, मधुरम, दीपिका, राज लक्ष्मी का योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया। स्वागत डॉ ध्रुव कुमार और धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक कमल ने श्रीवास्तव ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।