रांची में 7 सितंबर को मनाई जाएगी भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • डोरंडा अम्बेडकर चौक पर निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा

रांची। पूरे देश में 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने दी।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देशभर के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की जाएगी। रांची में डोरंडा भीम राव अम्बेडकर चौक पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में आजाद हिन्दुस्तान की अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा 7 सितंबर, 2022 को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से भारत छोड़ो यात्रा शुरू हुई। लगभग 4000 किलोमीटर के नान स्टॉप पदयात्रा प्रारंभ होकर देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजर कर कश्मीर में समाप्त हुई थी।

राहुल गांधी और उनके साथ देश के चुनिंदा नेताओं ने बिना रुके यात्रा की। अस्थाई टैंकर वाले आवास में रात्रि विश्राम किया। आजाद भारत में अब तक की यह सबसे लंबी पदयात्रा रही और राहुल गांधी एक ताकतवर और सकारात्मक छवि वाले नेता उभरे। राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से नफरत, वैमनस्यता, घृणा से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया। लोगों को प्रेम से मिलकर एक साथ रहने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा जितनी लंबी यात्रा राहुल गांधी ने की है, वैसी यात्रा करना देश में किसी और दल व नेता के लिए संभव ही नहीं है। निश्चित तौर पर भारत की राजनीति में राहुल गांधी ने इस यात्रा से एक लंबी लकीर खींच दी है। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कहा देश में लोग नफरत और घृणा नहीं चाहते हैं। नफरत और घृणा के आधार पर देश या राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। भारत अगर अंध धार्मिक राष्ट्रवाद की तरफ बढ़ेगा तो भारत का विकास रुक जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने राहुल गांधी की यात्रा में लाखों की तादाद में लोग आये। हर उम्र और हर संप्रदाय के लोग शामिल हुए। देश के सेलिब्रिटी ने भी शिरकत किया। बेरोजगारी महंगाई,गिरती अर्थव्यवस्था, देश में बढ़ते नफरत भारत जोड़ो यात्रा का मुद्दा बनकर उभरा। यात्रा का असर पूरे भारत में देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी की यात्रा ने देश में लहर पैदा की है। कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह पैदा किया है जिसे बनाए रखने की जरूरत है। 7 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में 4000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का 1 वर्ष उत्साह के साथ मनाया जाएगा।