झारखंड के ऐतिहासिक स्थलों को विश्‍व स्‍तरीय पहचान दिलाने का प्रयास

झारखंड
Spread the love

  • गोस्सनर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

रांची। गोस्सनर कॉलेज के इतिहास विभाग के तत्‍वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 29 सितंबर को किया गया। इसका विषय ‘आर्कियोलॉजी इन झारखंड’ था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड में पाए जाने वाले प्राचीन स्मारक और किलो के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।

सेमिनार में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के रांची सर्कल के सहायक पुरातत्वविद डॉ मोहम्मद अजहर साबिर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के प्राचीन स्मारक, मूर्ति, कलाकृति एवं स्मारकों में बनाई गई तकनीक पर प्रकाश डाला। उन्होंने पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विद्यार्थी औरवं शिक्षकों को झारखंड में आर्कियोलॉजी विभाग की ओर से किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी।

डॉ साबिर ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में बढ़ोतरी होती है। झारखंड में ऐतिहासिक स्थलों की बहुलता है। इसे विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सिसई प्रखंड में स्थित नागवंशी राजा दुर्जनसाल द्वारा निर्मित नवरत्न गढ़ में आर्कियोलॉजी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, रांची सर्कल के इंजीनियर रमेश कुमार, हिमांशु शेखर और कन्हैया कुमार झा ने भी अपने अनुभव साझा किये। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है।

सेमिनार की अध्यक्षता इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर अनिता अंजू खेस ने  की। कार्यक्रम का संचालन डॉ बलबीर केरकेट्टा और धन्यवाद डॉ नीलिमा सिन्हा ने किया।

सेमिनार में फिलॉसफी विभाग के डॉ पीके गुप्ता, मानव शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ एसके मुर्मू, राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विनय जॉन, डॉ मीना तिर्की, डॉ हाराधन कोइरी, डॉ सीमा टेटे, डॉ योताम कुल्लू, डॉ सलमा केरकेट्टा, डॉ कोरनेलियुस मिंज सहित विद्यार्थी काफी संख्या में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।