BSNL : संचार निगम इग्जेक्युटिव एसोसिएशन को मिला नंबर 1 संगठन का खिताब

झारखंड
Spread the love

रांची। बीएसएनएल (BSNL) में ऑफिसर संगठन के चुनाव में संचार निगम इग्जेक्युटिव एसोसिएशन (SNEA) को अधिकतम 15020 वोट मिले। यह कुल वोट 27754  का 52.07% वोट है। अधि‍कतम वोट हासिल कर एसोसिएशन ने भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस चुनाव में 8 संगठनों में भाग लिया था। चुनाव 14 सितंबर, 2023 को हुआ था।

ऑफिसर एसोसिएशन SNEA ने विरोधी सात संगठनों को हराकर पूरे भारत में जीत हासिल की है। इसके साथ SNEA बीएसएनएल की नंबर 1 ऑफिसर एसोसिएशन बन गई है। बीएसएनएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी एक एसोसिएशन को इतना बहुमत मिला है। इस चुनाव में SEWA BSNL ने SNEA को सहयोग किया।

SNEA ने झारखंड परिमंडल में भी सर्वा‍धिक 466 में से 230 वोट प्राप्‍त किया। यह कुल वोट का 49.35% है। इस चुनाव में SNEA को जीत हासिल कराने में विकास गुप्ता, रंजीत सिंह, अजय बर्नवाल, राज कमल हेमबरोम, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार, जेके हिमांशु, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार, मो साहिद अख्तर, नीलकांत महतो, राज कुमार, गोपाल प्रसाद, श्रीमती बबीता प्रसाद के साथ-साथ सभी जिला सचिव एवं उनकी टीम की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।