Bihar: बेगूसराय में आरजेडी नेता की नींद में हत्या, सोते समय बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

बिहार देश
Spread the love

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां सो रहे एक आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरजेडी नेता अनिरुद्ध चौधरी प्रखंड स्तरीय नेता थे। मामला बलिया थाना क्षेत्र के मसुदनपुर दियारा का है।

जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध चौधरी खाना खाने के बाद घर के बाहर सोये हुए थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। अनिरुद्ध के संबंध में बताया जा रहा है कि वो आरजेडी के प्रखंड स्तरीय सक्रिय नेता थे। इस संबंध में ग्रामीण विवेकानंद चौधरी ने बताया कि अनिरुद्ध को किसने गोली मारी है, यह अब तक पता नहीं चल पाया है।

ग्रामीण ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या क्यों हुई समझ से परे है। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलिया थाना को दी। इसके बाद बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।