Bihar : शौचालय घोटाला में नीतीश समेत 4 पर एफआईआर

बिहार देश
Spread the love

कैमूर (Bihar)। बिहार के कैमूर जिले में शौचालय घोटाला होने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें नीतीश समेत 4 लोगों को एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें 32 लाख रुपये के गबन का आरोप है। पूरे मामले की विशेष जांच कराने का आग्रह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया है।

शौचलय आवंटन की एक प्रक्रिया है। पहले फार्म की इंट्री होती है। फिर उसकी जांच होती है। उसके बाद जिला से मंजूरी मिलती है। उसका जियो टैगिंग होता है। उसके बाद आधार अपडेशन होता है। इस प्रक्रिया के बाद पेमेंट होता है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड में 273 लोगों को गलत तरीके से शौचालय बनवाने के नाम पर करीब 32 लाख की राशि का भुगतान कर दिया गया। तकनीकी का गलत फायदा उठाया यह काम किया गया। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवेदन पर डाटा ऑपरेटर नीतीश और पंकज, पूर्व जिला समन्वयक हेमंत और जिला सलाहकार यशवंत पर एफआईआर भभुआ थाने में दर्ज कराया गया है। इस मामले में डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आरोपी बनाया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।