Big News: महिला आरक्षण बिल को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, कल संसद में होगा पेश

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली।  इस समय की बड़ी खबर ये आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि महिला आरक्षण बिल को कल संसद में पेश किया जाएगा।

बिल के संसद से पास हो जाने के बाद देश में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण रिजर्व हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक चली कैबिनेट मीटिंग में महिला आरक्षण बिल से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि महिला आरक्षण बिल 27 सालों से लंबित था। कल से नई संसद में कामकाज शुरू होगा।

इससे पहले संसद के एनक्सी हॉल में कैबिनेट की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

इससे पहले संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान सरकार ने विपक्ष को 8 विधेयकों के पेश करने की जानकारी दी थी। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *