उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से आहत समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को यूपी विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
हालांकि, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। अब तक के रुझानों में भाजपा सुबह से ही मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जबकि सपा दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, कांग्रेस भी बसपा से आगे निकल गई है।
यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ था।