कम राशन देने की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे लाभुक, बीडीओ बोले-इतना ही ले लें

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में डीलरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। भीषण अकाल की मार झेल रहे और राशन नहीं मिलने से कार्डधारी लाभुक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। कम राशन देने की शिकायत करने लाभुकों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहां प्रखंड‍ विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार तिवारी से सभी मिले। बीडीओ ने लाभुकों को कम राशन ले लेने की ही सलाह दे डाली।

कांडी प्रखंड के राजा घटहुआं गांव के लगभग 4 दर्जन लाभुक चिलचिलाती धूप में घटहुआं कला गांव निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कृष्णा प्रसाद साहू की दुकान पर पहुंचे। जब लाभुकों ने राशन की मांग की, तब डीलर के यहां से अगस्त का फूल और सितंबर का हाफ यानी डेढ़ महीने का राशन दिया जा रहा था। लाभुकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राशन लेने से इनकार कर दिया। लाभुकों ने कहा कि दो महीने का राशन चाहिए।

नाराज लाभुकों में बचिया देवी, रेणु देवी, पार्वती देवी, सुनरी देवी, कलावती देवी, चिंता देवी, पार्वती देवी, फुला कुवँर, राम परिखा राम, सुदेश्वर मेहता, नन्हकू राम, अर्जुन पासवान, अकल राम, कमलेश राम, उमेश पासवान, मटुकी राम, प्रसाद मेहता, श्यामा साह सहित अन्य लाभुकों का भी नाम शामिल हैं।

लाभुकों की शिकायत पर पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी के प्रतिनिधि अरुण राम ने डीलर से पूछताछ की। डीलर ने बताया कि एनआईसी के कारण सभी डीलरों को राशन कम मिला है, जिसके कारण डेढ़ महीने का ही राशन ही दे पाने में सक्षम हैं।

मामला अधिक खराब होता देख डीलर ने लाभुकों के साथ प्रखंड कार्यालय जाने का निर्णय लिया। लाभुक, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता ब्लॉक पहुंचे। वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने डेढ़ महीने का राशन लेने के लिए सभी लाभुकों को बोला।

इस संबंध में लाभुकों ने हस्ताक्षरित आवेदन भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उक्त डीलर द्वारा लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इनके द्वारा हमेशा मनमानी की जाती है। प्रत्येक महीने 2 किलो से 5 किलो तक लाभुकों के राशन से कटौती भी की जाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।