संगम में 8 अक्‍टूबर को एयर रिस्‍प्‍ले, निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। संगम में 8 अक्टूबर, 2023 को एयर डिस्प्ले कि‍या जाएगा। इसके बारे में निवासियों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए 16 सितंबर 2023 को एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। मुख्यालय मध्य वायु कमान से संगम और वापस तक यह रैली हुई।

रैली को एयर वाइस मार्शल जेएस मान वायुसेना मेडल, एसीएएस ऑप्स (ऑफेंसिव) ने हरी झंडी दिखाई। रैली में 35 वायु योद्धाओं ने बहुत जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। वायु योद्धाओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत की।

लोगों को संगम पर एयर डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी। उन्हें 8 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2.30 बजे से इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए प्रोत्साहित किया।

रैली ने युवाओं को भारतीय वायु सेना में विभिन्न रोमांचक करियर विकल्पों के बारे में जानने का अवसर भी प्रदान किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।