ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था 26 साल का युवक, तभी दबे पांव आ गई मौत, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक दुखद और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ता दिखाई दे रहा है। अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह ट्रेडमिल पर गिर पड़ा। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। युवक की मौत हो गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें युवक खोड़ा इलाके की एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। वह ट्रेडमिल पर अचानक गिर गया था। आसपास मौजूद लोग उसके पास पहुंचे। जब तक लोग कुछ करते युवक ने दम तोड़ दिया।

युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। वह सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। घटना 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बाबा जिम में हुई। ट्रेडमिल पर गिरते ही दो लोग आए और सिद्धार्थ को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की फैमिली मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहा था। उसके घर में सूचना दे दी गयी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।