Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 2 अगस्‍त, 2023

मेष

दिन प्रशासनिक नौकरियों या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। धार्मिक क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। सम्पदा बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। फोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है, जिसके कारण कई लोग इर्ष्या कर सकते हैं। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे। उनको कुछ नया कराएंगे। कुछ दिन से चली आ रही तकलीफ से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष

किसी दूर रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह करियर के लिए फायदेमंद होगा। मेल देख लें, क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है। विदेश में रह रहा कोई मित्र साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभ रंग सफ़ेद है। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं तो लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। दृढ़ संकल्प और कठोर मेहनत रंग लाएगी। मेहनत उच्च अधिकारि‍यों को दिखेगी।

मिथुन

सब कामों और विचारों में एकाग्रता एवं शांति रहेगी। किसी विवाद से प्रभावित नहीं होंगे। दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि शान्तिदूत बनना पड़े। घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं। अपने और परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता साथ है। पेशेवरों के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा।

कर्क

कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की ना सुनें, दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय खुद को थोड़ा ढीला छोड़ दें, राहत मिलेगी। धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें। शरीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी। आंखों में दर्द हो सकता है। इसलिए आंखों को अच्छे से धोएं। ज्यादातर समय सोने की कोशिश करें। प्रयासों को मजबूती से जारी रखे।

सिंह

दिन समृद्धि के नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं तो शुरू कर लें। सफलता मिलेगी। होने वाली घटनाओं से वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा। नकारात्मकता कम होगी। सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नहीं है, बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है। इस बात को समझने की जरूरत है। असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न नहीं करें। नए रोजगार के योग हैं।

कन्या

पिछले कुछ समय से करियर और निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपके प्रयासों और परिश्रम को सीनियर ध्यान से देखेंगे। वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। दुश्मन असहाय अनुभव करेंगे। शरीर का ध्यान रखना शुरू करें। एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों को ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है।

तुला

हर काम में सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। अपनी प्रकृति में एक जरूरी बदलाव लायें। हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें। सबको बराबरी का दर्जा दें। ऐसी कुछ घटनाएं भी घट सकती हैं, जिनके होने की कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। यह महत्वपूर्ण रहेगा कि गृहों की स्थिति का ध्यान रखते हुए यह समझने की कोशिश करें कि वे किस दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सही रास्‍ते का चुनाव करें।

वृश्चिक

व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी। फिर भी आशाजनक नहीं होने से मन में नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। किसी दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी। इससे बचने का प्रयास करें। मध्याह्न के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा। घर में सुख शांति रहेगी। बड़े परिजन प्रसंशा करेंगे।

धनु

बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे। मेहनत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी। बीच-बीच में प्रसंशा मिलने से अखरेगा नहीं। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है। इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी मतलब साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो, अन्यथा अपने काम में देरी होगी। महिलाओं के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी।

मकर

काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। लोगों को आपका काम पसंद नहीं आएगा। अधिकारी वर्ग बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी दिन विषम रहेगा। छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर में भी किसी न किसी से कहा सुनी होगी। महिलाए शकी मिजाज के कारण बात-बात में खोट देखेंगी। बेतुकी बातों से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत नरम-गरम रहेगी।

कुंभ

दिन के आरंभ में घर में किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे, लेकिन मध्याह्न के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र पर तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी, पर धन लाभ पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।

मीन

मन में काफी उलझने रहेंगी। कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी। एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे, जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आपके पीछे से बड़ाई ही करेंगे, इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर संतोष होगा। प्रेमी से बात हो सकती हैं। यात्रा की योजना बनेगी। आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)