रक्षाबंधन पर बहनों को दे सकते हैं ये प्‍यारा उपहार

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्‍त को है। अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। दुकानों पर राखियों की बिक्री शुरू हो गई है। झारखंड की सखी मंडल की बहनें हाथ से राखियां बना रही है। इन बहनों को महज कुछ पैसे खर्च कर प्‍यारा उपहार दे सकते हैं।

सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी और मिठाई ‘पलाश ब्रांड’ के तहत पलाश मार्ट और स्टॉल में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आप नजदीकी पलाश मार्ट से हस्तनिर्मित राखी खरीदकर झारखंड की इन बहनों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपके मात्र कुछ पैसे खर्च कर यहां से राखी खरीद लेने से सखी मंडल से जुड़ी बहनों की आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लोगों से इनकी बनाई राखी खरीदने की अपील लोगों से की है। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि आने वाले रक्षाबंधन त्योहार के लिए सखी मंडल से जुड़ी राज्य की हमारी मातायें-बहनें स्नेहपूर्वक राखियों का निर्माण कर रही हैं।

मुख्‍यमंत्री ने सभी से आग्रह किया है कि अपने नजदीकी पलाश मार्ट में जाकर स्नेह और आर्शीवाद से भरी इन राखियों को खरीदें। हमारी मेहनकश माताओं-बहनों का उत्साहवर्धन अवश्य करें।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।