चतरा। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं हैं। इसे लेकर विद्यार्थी काफी परेशान हैं। नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री को भी उन्होंने इसे लेकर आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि क्यों हमारा भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। यह मामला चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड का है।
जानकारी के मुताबिक श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्त 7 जुलाई को प्रतापपुर प्रखंड के कौरा स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने पहुंच थे। यहां के विद्यार्थियों ने कहा कि आपके बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते होंगे। हम लोग सरकारी स्कूल में पढ़ने को मजबूर हैं। हमलोगों का भविष्य क्यों बर्बाद कर रहे हैं।
इस स्कूल में क्लास 1 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। लगभग 11 सौ विद्यार्थी स्कूल में पढ़ते हैं। इस स्कूल में शिक्षकों की संख्या मात्र चार है। विद्यार्थियों ने अपनी पीड़ा बैनर में लिखकर बताई। कहा कि डीसी सर, डीईओ सर, मंत्री महोदय आपके बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते होंगे, लेकिन हमलोग का भविष्य क्यों बर्बाद कर रहे हैं?
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।