सील था क्रशर, जांच करने पहुंची टीम, फिर आया ये वीडियो सामने, देखें

झारखंड
Spread the love

मेदिनीनगर। क्रशर पहले सील किया गया था। अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार बुधवार को पांकी पहुंचे। अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार के साथ थाना क्षेत्र में संचालित क्रशरों का औचक निरीक्षण किया।

बोल्डर पत्थर को जब्‍त कि‍या गया

निरीक्षण के क्रम में थाना क्षेत्र के बनखेता में पूर्व में सील किए गए क्रशर को संचालित होते पाया। इसके बाद अविलंब कार्रवाई करते हुए उक्‍त क्रशर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। क्रशर में रखे गए दस हजार सीएफटी बोल्डर पत्थर को जब्‍त कर लिया। इस दौरान क्रशर में बोल्डर ले जा रहे ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया। ट्रैक्टर समेत 80 सीएफटी बोल्डर को जब्‍त करते हुए क्रशर संचालक, ट्रैक्टर मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से क्रशर संचालित हो रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए खनन टास्क फोर्स की टीम अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार एवं थाना प्रभारी मनोज टोप्पो के साथ क्रशरों की जांच की। जांच के क्रम में सबसे पहले मौजा केशरी नावागढ़, संचालक अजय विश्वकर्मा के क्रशर का निरीक्षण की गई, जहां क्रशर बंद पाया गया।

क्रशर को पूरी तरह से ध्वस्त किया

इसके पश्चात मौजा रतनपुर पांकी बनखेता ग्राम पहुंचे जहां, पूर्व में बंद क्रशर के समीप ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से पत्थर बोल्डर ले जाया जा रहा था। पुलिस बल को देख ट्रैक्टर चालक एवं अन्‍य लोग भाग गये। इसके बाद ट्रैक्टर समेत 80 सीएफटी पत्थर बोल्डर को जब्‍त कर लिया गया। क्रशर की जांच की गयी तो वह संचालित पाया गया। क्रशर के अंदर दस हजार सीएफटी बोल्डर पाया गया, जिसे अविलंब जब्‍त करते हुए जेसीबी के माध्यम से क्रशर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। क्रशर मालिक अनुज सिंह, बनखेता, ट्रैक्टर चालक समेत सभी संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पहले दर्ज कराई गई थी प्राथमिक

अवैध रूप से क्रशर का संचालन करने पर संचालक अनुज सिंह पर पूर्व में भी 8 नवंबर, 2022 और 16 दिसंबर, 2022 में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। पूर्व में जिला खनन पदाधिकारी के निरीक्षण के क्रम में अनुज सिंह का क्रशर अवैध रूप से संचालित पाया गया था। इसके बाद क्रशर को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद भी क्रशर संचालक द्वारा क्रशर का सील तोड़कर इसे संचालित किया जा रहा था।

अवैध क्रशर संचालन पर कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जिले में अवैध क्रशर संचालन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनन ट्रांसपोर्ट की टीम लगातार अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण को लेकर निरीक्षण कर रही है। इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।