रांची में कल 11 सेंटर पर बच्‍चों को लगेंगे टीके, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। पूरे देश में 3 जनवरी से बच्‍चों को कोरोना का टीका लगाने का काम 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू हुआ था। झारखंड में भी बच्‍चों को टीका लगाने का काम सोमवार से शुरू होगा।

रांची जिला प्रशासन ने भी इसकी तैयारी कर ली है। विभिन्‍न स्‍कूलों के प्राचार्यों के साथ इस संबंध में पिछले दिनों बैठक की थी। इसके बाद टीकाकरण सेंटर के नाम जारी किये गये थे।   

रविवार को भी टीकाकरण सेंटर के नाम जारी किये गये। जिला प्रशासन ने सूची जारी करते हुए कहा कि रांची में 03 जनवरी, 2022 को इन स्थानों पर 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। कई सेंटर पर सिर्फ विद्यार्थियों का टीका लगाया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष है, वह 18+ टीका केंद्र में वैक्सीन ले सकेंगे।

ये है सेंटर