नई दिल्ली। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के एकलव्य मॉडल आवसीय विद्यालय में पढ़ रहे 460 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत 22 अगस्त को राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। यह कार्यक्रम जनजातीय मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के तत्वावधान में आयोजित था। छात्रों के साथ एकलव्य विद्यालय के 40 शिक्षक भी इस भ्रमण पर आए हुए हैं।
इस दौरान सभी छात्रों से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर संवाद किया। इस अवसर केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री बिन्देश्वर टुडू उपस्थित थे। अपने भ्रमण के दौरान छात्रों ने अमृत उद्यान, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और पुस्तकालय का दौरा किया।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को 23 अगस्त को देश के संसद में भी जाने का मौका मिलेगा। वहां वे संसदीय प्रणाली और वहां की कार्यपद्धति को देखेंगे एवं समझेंगे। साथ ही उन्हें यह जानने का अवसर मिलेगा कि संसद कैसे काम करता है। संसद की क्या-क्या जिम्मेवारी होती है।

एकलव्य विद्यालयों के छात्र समुदाय के लिए यह कार्यक्रम एक अलग अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें उन्हें काफी कुछ सिखने और समझने को मिलेगा। छात्रों का समग्र विकास हो। उन्हें एक बेहतर मंच मिले, जिससे उनपर बेहतर प्रभाव पड़े, इस यात्रा का यही उद्देश्य है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।