- विद्यार्थियों ने साझा किए अपने विचार
रांची। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त 2023 को सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ हुई। इसे लेकर देश भर में भारी उत्साह रहा। इसके साथ ही भारत ने विश्व में नया इतिहास रच दिया।
चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल विद्यालय में 24 अगस्त को स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर जो कुछ भी देखा, उस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने चंदा मामा से संबंधित अनेक कविताएं भी प्रस्तुत की। विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की इस अपार सफलता पर बच्चों ने उनकी प्रशंसा की। उनके लिए गीत भी गए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग विज्ञान के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित थे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।