कोरोना पीड़ित जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन का निधन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा के जिला खनन पदाधिकारी (DMO) भोला प्रसाद हरिजन नहीं रहे। रांची के सैमफोर्ड हॉस्पिटल में 5 अप्रैल की सुबह अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जाता है कि कुछ दिनों से उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टर ने कुछ जांच भी लिखा था। हालांकि कार्य की व्यस्तता में स्वयं का भी ख्याल नहीं रख सके।

हरिजन स्वभाव से मिलनसार और मृदुभाषी थे। जांच के क्रम में बताया गया कि उन्हें लंग्स में परेशानी थी। इसके साथ ही वे कोविड पॉजिटिव भी पाये गये। वे दो लड़का बहू एवं एक लड़की समेत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।