रांची। राजधानी रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में संतोष राय, दीपक कुमार सिंह, रवि कुमार, अभिषेक कुमार
चौधरी, अलतमस अंसारी, सुजीत कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और पांच गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व पंडरा बाजार के व्यवसायियों की रेकी कर रहे हैं। बाजार समिति स्थित दुकान से शाम को वापस घर लौटने के क्रम में रास्ते में लूट पाट करने की योजना बना रहे हैं।
इस सूचना के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना और क्यूआरटी टीम क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी रखनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को ही लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए नवाटोली चौक स्थित एक कैम्पस के अन्दर खाली मकान में अवैध हथियार के साथ ये सभी बदमाश जमा हुए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी।
पुलिस टीम ने वहीं पांच को दबोच लिया। किशोर कौशल ने बताया कि इनकी निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।