- कांके में आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जाएगा आदिवासी दिवस
रांची। आदिवासी एकता मंच, कांके की बैठक रविवार को सीआईपी मैदान में सोनू मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एकता मंच के दर्जनों गांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने मणिपुर में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र, मध्यप्रदेश में आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने या प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आदिवासियों के साथ हो रहे शोषण व अत्याचार पर आक्रोश जताया।
इसके मद्देनजर आदिवासी समाज ने कांके में काला बिल्ला लगाकर आक्रोश दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सर्वसम्मति से कहा कि 9 अगस्त की अहले सुबह बिरसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद काला बिल्ला लगाने का कार्यक्रम होगा।
बैठक में सुजीत कुजूर, नवीन तिर्की, सुनील उरांव, रवि बारला, विकास परधिया, विल्सन गुड़िया, विक्की उरांव, कृष्णा तिर्की, अरुण तिर्की, सुबोध उरांव, अनिल कच्छप, आशिष मुंडा, रोहित कच्छप, दीपक मुंडा, विक्रम परधिया सहित संयोजक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।