विश्‍व आदिवासी दिवस पर होगी कई प्रतियोगिताएं, विजेता को मिलेगी इतनी राशि

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। विश्व आदिवासी दिवस को राज्य सरकार ने झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के अवसर पर जिला स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन का निर्णय लिया है।

फुटबॉल प्रतियोगिता

फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए किया जाएगा। आयु की कोई सीमा नहीं है। इसका आयोजन +2 नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में 9 एवं 10 अगस्त को पूर्वाह्न 9 बजे से किया जाएगा। विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

हॉकी प्रतियोगिता

पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए हॉकी प्रतियोगिता होगी। आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतियोगिता लूथरन उच्च विद्यालय में 9 एवं 10 अगस्त को पूर्वाह्न 9 बजे से होगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए होगा। आयु सीमा निर्धारित नहीं है। इसका आयोजन ललित नारायण स्टेडियम में 9 एवं 10 अगस्त को पूर्वाह्न 9 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100×4 मीटर रिले दौड़ और 400×4 मीटर रिले दौड़ की स्पर्धाएं होंगी।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 5 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

तीरंदाजी प्रतियोगिता (इंडियन राउंड)

तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए होगी। आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतियोगिता ललित नारायण स्टेडियम में 9 एवं 10 अगस्त को पूर्वाह्न 9 बजे से होगी। पुरस्कार के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 5 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

बीडीओ को निर्देश

उक्त प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रखंड के पुरुष और महिला प्रतिभागी खिलाड़ियों को 7 अगस्‍त, 2023 को शाम 5 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में ससमय नामांकन कराना सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है।