Maharashtra: ठाणे में दर्दनाक हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत, 3 घायल

मुंबई देश
Spread the love

महाराष्ट्र। मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हो गया है। यहां शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हाईवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था।

शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई।

बताया जा रहा है कि अभी 10-15 लोग अब भी अंदर फंसे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ओवरलोड होने के चलते यह हादसा हुआ।