Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। राज्य में मॉनसून की गतिविधि भी सामान्य रही। कल से 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 अगस्त को दी।
10 अगस्त तक ये स्थिति
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
11 अगस्त को ये स्थिति
राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
12 से 15 अगस्त तक ये स्थिति
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वज्रपात को लेकर अलर्ट
केंद्र ने 10 से 12 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
इन जिलों में भारी बारिश
12 अगस्त को देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
13 अगस्त को देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
रांची की ये स्थिति
10 अगस्त से 15 अगस्त तक आकाश में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
गर्जन-वज्रपात से ऐसे बचें
यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। चोट या क्षति का कारण बन सकती है। बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्की संरचना के नीचे शरण लें।
यहां भी पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।